पन्ना: करहिया गांव में खूनी संघर्ष: खेत से ट्रैक्टर निकालने पर किसान की पिता-पुत्र ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की
Panna, Panna | Dec 7, 2025 पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करहिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां खेत से ट्रैक्टर निकालने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पिता-पुत्र ने मिलकर किसान रामलाल कुशवाहा (39 वर्ष) को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।