सुपेला में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार,दरअसल मंगलवार सुबह 11 बजे सुपेला में हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोगों सहित साइकिल चालक को चोटें आई हैं।