आगरा: सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन में घायल करणी सेना के कार्यकर्ताओं से भाजपा नेता ने अस्पताल में की मुलाकात
Agra, Agra | Mar 27, 2025 राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना के द्वारा प्रदर्शन किया गया था, इस दौरान करणी सेना के कई कार्यकर्ता घायल हुए थे, इसी को लेकर घायलों का हाल जानने के लिए भाजपा के नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया अस्पताल पहुंचे, उन्होंने मांग की है कि जिन पुलिस कर्मियों ने इनके साथ मारपीट की है ऐसे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई व निलंबन की मांग की है।