आगरा: आगरा की पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 8 जोड़ों को कराया गया एकजुट
Agra, Agra | Mar 27, 2025 पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में आगरा के पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया, इस दौरान पारिवारिक विवादों एवं पति-पत्नी एवं परिवारी जनों के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के संबंध में काउंसलर्स के द्वारा काउंसलिंग कर 8 जोड़ों को एकजुट कराया गया, उनके परिवार को टूटने से बचाया गया।