आगरा: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आगरा पहुंचे, कार्रवाई न होने पर बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनी
Agra, Agra | Mar 27, 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आगरा पहुंचे, और रामजीलाल सुमन के परिजनों से मुलाकात की, रामजीलाल सुमन के द्वारा राणा सांगा को लेकर एक बयान दिया था बयान से आक्रोशित होकर रामजीलाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन किया था, इस दौरान शिवपाल यादव का कहना है कि अगर ईद तक इन लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।