आपको बता दे दरअसल पूरा मामला जनपद अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र का है जहां खैर थाना पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि विकास और दो अन्य लोगों ने एक व्यक्ति के साथ हाथापाई की और उसके पास से 1 लाख 80 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पता चला कि लूट की घटना झूठी है और दोनों पक्षों में पैसे को लेकर विवाद है।