दुधि: महुआरिया में बाइक की टक्कर से दो मासूम बालक घायल, एक की हालत गंभीर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुआरिया गांव में शुक्रवार रात लगभग 10 बजे एक सड़क हादसे में दो मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 12 वर्षीय अखिलेश पुत्र स्व. अमोल सिंह और 11 वर्षीय प्रिंस पुत्र बेचन निवासी सायल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बालक अपने गांव सायल से महुआरिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।