इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र के आसई जैन मंदिर से जंगला काटकर चोरों ने दान पात्र किया चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Jul 14, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के आसई गांव में बने जैन मंदिर में बीती रात चोर मंदिर में दाखिल हुए, जिसके बाद मन्दिर में लगे दानपात्र को चोरी कर वहां से फरार हो गये। वहीं महामंत्री कमल जैन ने बताया कि कोषाध्यक्ष रीतेश जैन सुबह मंदिर आए, तो उन्होंने देखा मंदिर में ताले नहीं है। जब अंदर जाकर देखा तो मन्दिर का जंगला कटा हुआ था और दानपात्र गायब था।