इटावा: रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में महिला थाना द्वारा परिवार परामर्श केंद्र का किया गया आयोजन, 10 परिवारों के बीच हुआ समझौता
Etawah, Etawah | Jul 14, 2024 आज रविवार को इटावा SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में महिला थानाध्यक्ष निर्मला कुमारी व काउंसलरों ने परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमें 39 फाइलों पर सुनवाई की गई, वहीं सुनवाई के दौरान 26 फाइलों में दोनों पक्ष मौजूद रहे, जिसमें कुल 10 परिवारों के बीच आपसी सुलह समझौता कराया गया हैं।