इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत की कार्रवाई
Etawah, Etawah | Jul 14, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। बताया गया कि दतावली निवासी दुर्गेश कुमार ने नशे में गाड़ी बैक करते समय पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और अभद्रता की और एक अन्य अभियुक्त संतोष ने लोहन्ना चौराहे पर अपने रिश्तेदारों के साथ मारपीट की जिसको लेकर पुलिस दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।