बहराइच: नवाबगंज पुलिस ने ढोढे गांव नहर पुलिया के पास से चार चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जिले के नवाबगंज पुलिस ने ढोढे गांव नहर पुलिया के पास से चार अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अंतर्जनपदीय अभियुक्त को किया गिरफ्तार है। कार्यालय में गुरुवार दोपहर को SP वृंदा शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 1 अंतर्जनपदीय अभियुक्त को नवाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चार अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।