बहराइच: तालपालपुरवा में पैसे के विवाद में दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा, युवक हुआ घायल
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तालपालपुरवा में बीते मंगलवार को युवक अपने घर जा रहा था। तभी विपक्षियों ने पैसे के विवाद में उसकी जमकर मारा पीटा है। जिससे वह चोटिल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। गुरुवार को जानकारी देते हुए घायल ने बताया कि पैसे के विवाद में दबंगों ने उसको मारा पीटा है। पुलिस जाच में जुट गई है।