इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज के कई स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
ई.अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में मंगलवार को 12 बजे के लगभग रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान अलीगंज के विवेकानंद विद्यापीठ कांसेप्ट व नमन विद्या पब्लिक स्कूल में प्रकाश पर्व दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाए।