बदायूं: हरपालपुर गांव के पास ससुराल पैदल जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 4, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के बाजपुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय रईस अहमद पुत्र शरीफ अहमद अपनी ससुराल थाना उझानी क्षेत्र के हरपालपुर गांव पैदल जा रहे थे। कि थाना उझानी क्षेत्र के हरपालपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग रईस अहमद को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया