दुधि: म्योरपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल, बोलेरो की टक्कर से भाई-बहन रेफर, बाइक सवार भी गंभीर
म्योरपुर थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पहला हादसा म्योरपुर के लिलासी मोड़ पर शाम करीब पांच बजे हुआ। रासपहरी निवासी रवि कुमार (पुत्र बलवीर) अपनी बहन 22 दीपा कुमारी और भाभी के साथ बाइक से किरबिल जा रहे थे। सामने से आ रही एक बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।