गाण्डेय: नारायणपुर के चंपापुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Gandey, Giridih | May 1, 2026
नारायणपुर के चंपापुर निवासी कालेश्वर किस्कू की मौत सड़क हादसे में हो गई।शुक्रवार को 6 बजे इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। कालेश्वर किस्कू का ससुराल ताराटांड के बदगुन्दा में है।यह अपने ससुराल आया हुआ था।इसी दौरान एक रिश्तेदार सुदेश मरांडी के साथ बाईक से बाजार गया था।इसी बीच अहिल्यापुर मोड़ के पास असंतुलित होकर दोनों सड़क पर गिर गया।