नारायणपुर: AI से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो AI तकनीक से बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बिट्टू कुमार राम को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 134/26 दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी महिला को लगातार परेशान कर रहा था जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था