पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने 4 ठगों को किया गिरफ्तार
जुरहरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन व 8 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी फर्जी आईडी बनाकर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करते थे और सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में सामान बेचने का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार शाम 6 बजे दी जानकारी।