नगर के बांके लाल प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुति
Siyana, Bulandshahr | Apr 2, 2026
नगर के बांके लाल प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित यज्ञ में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आहुति दी। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में नगर के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म लाभ उठाया। वहीं यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।