जीरापुर: जीरापुर से अमरनाथ के लिए सेवा मण्डल का पहला जत्था हुआ रवाना ।
आज रविवार की दोपहर 12:00 मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि अमरनाथ सेवा मण्डल करनाल के नेतृत्व में खाद्य सामग्री लेकर पहला जत्था जीरापुर से अमरनाथ के लिए रवाना हो चुका है। कल्याण सिंह किरार और राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में यह दल बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले यात्रियों की सेवा के लिए भंडारे में खाद्य सामग्री पहुंचाएगा।