नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कन्हैली के शिक्षिका का बुधवार को की गई अपराधियों द्वारा हत्या के बाद घटना के तीन दिन के भीतर प्रशासन के द्वारा घटना का सफलतापूर्वक उद्वेदन कर घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित दो शूटर को गिरफ्तार कर लिया। वही जानकारी मिलते ही शिक्षक व क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन की काफी सराहना की।