कोलायत: गजनेर थाना क्षेत्र के NH 11 टेचरी फांटा पर इको और पिकअप की भिड़ंत, 3 लोग घायल हुए, घायलों को बीकानेर भेजा गया
गजनेर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर टेचरी फांटा के पास रविवार को एक इको कार और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में एक महिला सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद घायलों की हालत देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।