विदिशा नगर: 2 दिन पहले रेलवे स्टेशन पर सिग्नल का तार चोरी करने वाले आरोपी को RPF ने किया गिरफ्तार, जिला अस्पताल में कराया मेडिकल
2 दिन पहले विदिशा रेलवे स्टेशन पर सिग्नल को जोड़ने वाले तार जो तांबे से बने थे उसकी चोरी की घटना सामने आई थी। इस चोरी की वजह से रेलवे का यातायात भी प्रभावित हुआ था, एसएनटी ने सिग्नल की समस्या जल्द सुधार कर यातायात सुचारू किया, इधर आरपीएफ ने सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया, रविवार को तिलक चौक निवासी अजय सिह को गिरफ्तार किया, दोपहर2बजे मेडिकल कराया।