आरा: झौआ डुमरिया गांव में गुटखे का पैसा मांगने पर किराना दुकानदार को गोली मारकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 26, 2024 गुटखा का पैसा मांगने पर एक किराना दुकानदार को बदमाशो ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। मामला बिहियां थाना क्षेत्र के झौआ डुमरिया का है। जख्मी का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले में बताया गया कि झौआ डुमरिया के विजय साह का किराना दुकान है उनके दुकान पर देर रात दो युवक गुटखा खरीदने आये और जब विजय साह पैसा मांगे तो बदले में गोली मारकर फरार हो गए।