आरा: बेलाउर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व के विवाद को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो को गोली मारी,
Arrah, Bhojpur | Mar 25, 2024 भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व के विवाद को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो को गोली मार दी। जिसमें पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र को एक गोली सिर एवं एक गोली गर्दन में लगी है। जबकि उसके दोस्त को एक गोली बाएं साइड पेट में लगी है। गोली लगते ही दोनों खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिरा।