सबलगढ़: रेलवे ने बिजली खंभा हटाए बिना बनाई सीसी रोड अब खोदनी पड़ सकती है
शेयर सबलगढ़ में ब्रॉड गेज अंडर ब्रिज से रेलवे स्टेशन तक जाने वाले रास्ते पर सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। इस दौरान रेलवे ठेकेदार ने एक बिजली के खंभे को हटाए बिना ही उसके आस-पास सड़क बना दी। अब यह खंभा 4 मीटर चौड़ी इस नई सड़क के बिल्कुल बीच में आ गया है, जिससे आने-जाने वालों के लिए खतरा पैदा हो गया है।