सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव को उनके पैतृक गांव सीतापुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गुरुवार रात उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ दिल्ली से गांव पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े।