घाघरा: बड़काडीह गांव में पौष मेला का आयोजन, पाट देवता की पूजा के साथ शुरुआत, हज़ारों लोग शामिल
Ghaghra, Gumla | Dec 14, 2025 बड़काडीह गांव में परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से पौष मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ पाट देवता की विधिवत पूजा-अर्चना पहान पुजार द्वारा किया गया।मेला में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग मेला देखने और शामिल होने पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।