धनवार: समाजसेवी सह पूर्व मुखिया का निधन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
धनवार प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरखागो निवासी समाजसेवी सह पूर्व मुखिया दिवाकर यादव (65 वर्ष) का शुक्रवार सुबह उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सुबह से ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।