रामगढ़: रामगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति से बढ़ी परेशानी, 20 घंटे बिजली देने की मांग
Ramgarh, Palamu | May 21, 2026 भीषण गर्मी के बीच रामगढ प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अनियमित हो गयी है। 24 घंटे में महज 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।