गरौठा: गुरसरांय-मऊरानीपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा टला, अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, चालक बाल-बाल बचा
गुरसरांय-मऊरानीपुर मार्ग पर पावर हाउस के पास बुधवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सड़क की खराब हालत के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।