मोहिउद्दीननगर प्रखंड मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती देश प्रेम दिवस के रूप में मनाई गई।जयंती समारोह का उद्घाटन शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 12:15 बजे जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी एवं विधायक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। तदुपरांत अतिथियों ने नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।