गायघाट: गायघाट प्रखंड मुख्यालय के ग्राउंड को व्यवस्थित करने की मांग, युवाओं ने विधायक से की शिकायत
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राउंड को सुव्यवस्थित कराने की मांग को लेकर दर्जनों युवाओं ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय विधायक से शिकायत की। युवाओं का कहना है कि प्रखंड परिसर में स्थित यह बड़ा ग्राउंड वर्षों से आर्मी, पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ-साथ खेलकूद, मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है।