राजगढ़: सादुलपुर के वीर जवान दिनेश कुमार सड़क हादसे में शहीद, सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि, निकली तिरंगा यात्रा
Rajgarh, Churu | Sep 6, 2026 चूरू के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव गोविंद सिंह का बास, पोस्ट नूहंद निवासी वीर जवान दिनेश कुमार सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए।शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।शहीद स्मारक राजगढ़ से शहीद के पैतृक गांव बास गोविंद सिंह तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।डीजे व हाथों में तिरंगा लिए युवा शहीद दिनेश कुमार अमर रहे, भारत माता की जय जयकारे लगा रहे थे।