चांदवा: डूमारो पंचायत के भरभरी टांड में अज्ञात अपराधियों ने सीएनजी ऑटो में लगाई आग, ऑटो जलकर खाक
चंदवा। थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती डुमारो पंचायत अंतर्गत भरभरी टांड में रविवार की देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक सीएनजी टेम्पो जेएच 01एफजी 2702 में आग लगा दिया। अगलगी की घटना के बाद टेम्पो में लगा सीएनजी का सिलेंडर टैंक ब्लास्ट कर गया, जिस कारण टेम्पो जलकर खाक हो गया। घटना के सम्बंध में भुक्तभोगी बिगन यादव ने चंदवा थाना में लिखित आवेदन दिए जाने की बात कही।