बिसौली: बगरेंन कस्बा में ट्रांसफार्मर के सपोर्ट तार में उतरे करंट से दो भैंसों की मौत, बड़ा हादसा टला
Bisauli, Budaun | May 26, 2026 वजीरगंज क्षेत्र में मंगलवार को 3 बजे करीब बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम बगरेंन निवासी सर्वेश पुत्र भगमंत अपनी दो भैंसों को पानी पिलाने के लिए ले जा रहे थे। तभी शिशु मंदिर स्कूल के सामने लगे ट्रांसफार्मर के सपोर्ट तार में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान भैंस मालिक बाल-बाल बच गया।