देहरादून: सर्वे चौक में दबंगों की दबंगई का वीडियो आया सामने, पहले बुजुर्ग पर किया हमला, फिर बचाव करने वालों से भी की मारपीट
देहरादून के सर्वे चौक क्षेत्र मे हुई मारपीट के मामले का वीडियो सामने आया है. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दे कि बुधवार की देर रात्रि देहरादून के सर्वे चौक क्षेत्र मे कुछ दबँग युवकों ने एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की। वही जब कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की।