प्रखंड में मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा सुबह के समय तेज हवा चलने से लोगों को हल्की राहत महसूस हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी दोपहर के समय तेज धूप और गर्म वातावरण के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया।