1 नवंबर को मप्र का स्थापना दिवस पर विदिशा मे जिला स्तरीय आयोजन पुलिस लाइन पर किया जाएगा। जिसमे परेड का आयोजन करने के साथ सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप मे विदिशा विधायक मुकेश टंडन ध्वज बंधन करेंगे,इसके पूर्व विदिशा शहर और जिले के सभी सरकारी भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है शुक्रवार रात 8 बजे तक सभी भवन सजे दिखाई दिए।