पाकुड़: बिरसा चौक के पास भाजपा नगर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
Pakaur, Pakur | Feb 2, 2024 नगर के 39 बूथों पर गांव चलो अभियान प्रारंभ करने को लेकर शहर के बिरसा चौक स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा नगर कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष पंकज साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अमृत पांडे मौजूद थे। वहीं कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कई जानकारियां दी गई।