देवघर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के 30वें दिन “ओथ टेकिंग डे” के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई।