सांगानेर: जोबनेर में थ्रेसर की धार से निकली चिंगारी के बाद गेहूं की कटी फसल में लगी आग, 50 क्विंटल अनाज जलकर राख
जोबनेर क्षेत्र के बेणिया का बास गांव में एक खेत में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान गोविंद सिंह नाथावत के खेत में रखी कटी हुई गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे करीब 50 क्विंटल अनाज जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि खेत में चल रहे थ्रेसर की धार से निकली चिंगारी के कारण यह आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।