टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के बरवास से छाणबास सूर्या मार्ग माताजी के खाल पर हाई लेवल पुलिया बनाने के लिए एक करोड़ 85 लाख रुपए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मंजूर किए हैं।इस पुलिया के बनने के बाद 20 गांवों का आवागमन 12 महीना सुचारू रहेगा। बारिश के दिनों में खाल में अधिक पानी आने के कारण रास्ता अवरुद्ध होता है।