विदिशा नगर: लटेरीउपजेल मे बंद हत्या के कैदी की तबीयत बिगड़ी,लटेरी से जिला अस्पताल किया रेफर रास्ते मे,हुई मौत,डॉ ने की मौत की पुष्टि
जिले के लटेरी के उपजेल में बंद हत्या के आरोपी राजू वाल्मीकि को तबीयत बिगड़ने पर लटेरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। उसके बाद विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर गौरव रघुवंशी ने गुरूवार दोपहर 12 बजे बताया कि मरीज की जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया है। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।