बैतूल जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लापाझिरी में पिछले दो माह से ट्यूबवेल की मोटर खराब है जिसको लेकर ग्रामीणों ने पंचायत में शिकायत भी की ग्रामीणों ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताएं की शिकायत करने के बावजूद ग्रामीण को नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और घरों तक पानी भी नहीं पहुंच रहा है।