इकौना: सिसवारा चौराहे पर चूड़ी की दुकान में नकब लगाकर चोरी, नकदी और कपड़े लेकर चोर फरार, पुलिस को दी गई तहरीर
गिलौला थाना क्षेत्र के सिसवारा चौराहे पर बुधवार रात्रि अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर चूड़ी की दुकान से नकदी समेत कपड़े लेकर चोर मौके से फरार हो गए।वहीं आज सुबह होने पर दुकान मालकिन महिला को चोरी की जानकारी हुई है।फिलहाल मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।