इकौना: बरगदही मोड़ के पास ई-रिक्शा में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पानी में गिरी कार, लोगों ने सभी को सुरक्षित निकाला बाहर
कटरा वीरपुर मार्ग पर क्रेटा कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में जा गिरी।वहीं आसपास के लोगों ने कार सवार सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि ई रिक्शा में सवार भी सभी लोग सुरक्षित हैं, वहीं एक बड़ी घटना होते-होते टल गई जबकि मौके से रिक्शा चालक फरार हो गया।