उपखंड क्षेत्र ग्राम संदेड़ा से बोरखंडीकला जाने वाले रास्ते पर बीसलपुर पेयजल पाइपलाइन के बने हुए चेंबर में सोमवार को एक भैंस गिर कर घायल हो गई।ग्रामीण सीताराम, रामदेव, रामकरण, श्योजीराम, रामअवतार ने बताया कि गत दिनों भी एक पशुपालक की भैंस कि चेंबर में गिरने से मौत हो चुकी है। पशुपालकों में इसको लेकर गहरा आक्रोश है।