जसवंतनगर: नगर की सनसिटी मार्केट के दुकानदारों ने भीषण गर्मी में आमजन और राहगीरों को बांटा शरबत, सेवा भावना की पेश की मिसाल
भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से जसवंत नगर के सनसिटी मार्केट के दुकानदारों ने शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान राहगीरों और आम लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। दुकानदारों ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जनसेवा के भाव से यह पहल की गई है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को रोक-रोककर शरबत वितरित किया गया,