चंडी: डीडीसी ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विभिन्न गांवों में मतदाताओं के सत्यापन व डॉक्यूमेंट संग्रहण कार्य का किया निरीक्षण
डीडीसी श्रीकांत कुण्डलीक खांडेकर के द्वारा गुरुवार की दोपहर एक बजे विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत महेशपुर, माधोपुर, बेलक्षी, तुलसीगढ़, बढ़ौना, भगवानपुर के बीएलओ के द्वारा किये जा रहे मतदाताओं के सत्यापन एवं डॉक्यूमेंट संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ एवं स्थानीय मतदाताओं के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी साझा की गई।